{"_id":"678befc489c35899f704b557","slug":"automatic-pipa-bridge-will-be-built-in-maldepur-nauranga-ballia-news-c-190-1-svns1007-131622-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: माल्देपुर, नौरंगा में बनेगा ऑटोमेटिक पीपा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: माल्देपुर, नौरंगा में बनेगा ऑटोमेटिक पीपा पुल
विज्ञापन
बलिया। परिवहन मंत्री व उत्तर प्रदेश जलमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिले के माल्देपुर और नौरंगा में गंगा नदी पर स्थायी ऑटोमेटिक पीपा पुल बनाया जाएगा। साथ ही गाजीपुर में तीन, वाराणसी में एक ऑटोमेटिक पीपा पुल बनेगा। इससे जल परिवहन सहज होने के साथ-साथ लोगों को बिहार आवागमन में सुविधा होग।
उन्होंने बताया कि यह पीपा पुल पानी पर तैरता रहेगा और जहाज आने पर स्वत: बीच में से खुल जाएगा। इससे बड़े जहाजों के आवागमन में कोई बाधा नहीं आएगी। बलिया में ऑटोमेटिक पुल माल्देपुर व नौरंगा में बनेगा। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार व भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के संयुक्त समन्वय से कराया जाएगा।
मंत्री ने बताया कि गाजीपुर के गहमर, सेमरा, चोचकपुर और वाराणसी के कैथी में ऑटोमेटिक पुल का निर्माण होगा। बताया कि दो वर्ष तक पीपा पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। उसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार को हैंडओवर कर दिया जाएगा। यह स्वचालित पीपा पुल सेल्फ प्रोपेल्ड पांटून (एमपीपी) सिस्टम पर काम करेगा।