फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Audience danced in the competition of Chaita

Ballia News: चैता के मुकाबले में झूमे श्रोता

Fri, 03 Apr 2026 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Audience danced in the competition of Chaita
दयाछपरा क्षेत्र के हरषू ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में चैता गायन करते गायक कलाकार।संवाद
दया छपरा। चार मौजा के सिवान पर स्थित हरखू ब्रह्मा बाबा स्थान पर बृहस्पतिवार की रात बलिया के भोजपुरी गायक स्वामीनाथ व बिहार राज्य के सिवान निवासी अभिषेक तिवारी की बीच चैता का मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

चैता का शुभारंभ संत रामभद्राचार्य उर्फ बालक बाबा ने कराया। इस मौके पर पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री विजय लक्ष्मी ने दोनों गायकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। स्वामीनाथ ने - सरस्वती मातावा जोरीला दोनों हाथवा ए राम एही ठईंया, गाकर वाहवाही लूटी। गायक अभिषेक तिवारी ने - मां काली की वंदना करते हुए बजरंगबली का चैता गाकर झूमने पर विवश कर दिया। दोनों गायकों ने चार बजे भोर तक चैता गायन किया। मगन तिवारी, मुनमुन पाण्डेय, लाल जी राम, मनोज कुशवाहा, दुर्गा शंकर आदि रहे
विज्ञापन

दुबहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार स्थित शोखा बाबा के नवनिर्मित मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में चैता और चैती गीतों की धूम रही। मुख्य गायक राकेश गिरी ने कार्यक्रम का आगाज वंदना सरस्वती मातावा जोरीले दोनों हाथवा ये रामा... से किया। इसके बाद उन्होंने पारंपरिक चैता गीत पिया परदेसिया देवर घर लरिका ए रामा, केकरा से... सुनाकर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक ने पूरी रात अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांधे रखा। इस मौके पर परिवहन मंत्री के भाई धर्मेंद्र सिंह, पूर्व विधायक मंजू सिंह, देवनारायण सिंह पुन्ना, कामेश्वर सिंह, सुनील सिंह,अरुण सिंह, लकी सिंह,शशिकांत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, रामजी गिरी, कान्हजी सिंह, नीरज सिंह, परमात्मानंद यादव और पंचदेव दुबे आदि रहे। कार्यक्रम संचालन रणजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed