{"_id":"65bd6cffb13f49696a09f784","slug":"attention-travelersholi-after-52-days-mpwaiting-in-trains-on-other-routes-except-ballia-news-c-190-1-bal1001-111168-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: यात्री ध्यान दें...52 दिन बाद होली, एमपी \nछोड़कर बाकी मार्गों की ट्रेनों में वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: यात्री ध्यान दें...52 दिन बाद होली, एमपी छोड़कर बाकी मार्गों की ट्रेनों में वेटिंग
विज्ञापन
बैरिया। होली में 52 दिन शेष रह गए है। अपने घर पर होली मनाने के लिए बाहर महानगरों में रहने वाले परेशान हैं। महानगरों से होली पर घर आने वालों को इस बार भी ट्रेनों में आरक्षित टिकटों के लिए जूझना पड़ेगा। कई ट्रेनों में अभी से ही वेटिंग 100 से अधिक चल रही है तो कई ट्रेनों में आरएसी हो गई है। अगर यात्री तत्काल टिकट के भरोसे हैं तो तत्काल टिकट आम दिनों में लेना काफी कठिन काम है तो होली के मौके पर तत्काल टिकट मिलने की उम्मीद करना ही बेईमानी है।
24 मार्च को होलिका दहन व 25 मार्च को होली है। ऐसे में मुंबई के तरफ से आने वाली 11061 डाउन पवन एक्सप्रेस में 20 से 24 मार्च तक स्लीपर में वेटिंग 179 से 120, थर्ड एसी में वेटिंग 30 से 60 तक है। अहमदाबाद गुजरात से आने वाली 19165 डाउन साबरमती एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी में 104 वेटिंग, थर्ड एसी में 25 वेटिंग है। लुधियाना की तरफ से आने वाली ट्रेन 14650 डाउन सरयू यमुना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 36 वेटिंग, थर्ड एसी में 15 वेटिंग है। सूरत की तरफ से आने वाली ट्रेन 19045 डाउन ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 60 वेटिंग चल रही है। वातानुकूलित में 12 वेटिंग है। नई दिल्ली से आने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 40 वेटिंग, थर्ड एसी में 45 वेटिंग है। 13105 सियालदह बलिया एक्सप्रेस के स्लीपर में 97 आरएसी, थर्ड एसी में 60 आरएसी चल रही है। 14018 सद्भावना एक्सप्रेस के स्लीपर में 31 वेटिंग, वातानुकूलित में सात वेटिंग है। 15160 सारनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर में फिलहाल 70 सीट खाली है, जबकि वातानुकूलित में 188 सीट खाली है। 15232 गोंदिया एक्सप्रेस के स्लीपर में भी 89 सीट व वातानुकूलित में 79 सीट खाली है।
महानगरों में रहने वालों के परिजन उन्हें सलाह दें कि अगर वे होली पर्व पर घर आना चाहते है तो बिना कोई देर किए जिस ट्रेन में भी सीट उपलब्ध है अपना टिकट आरक्षित करवा लें। अन्यथा हर साल की तरह होली जैसे अन्य पर्व व शादी विवाह के समय महानगरों से आने वाली सभी ट्रेन नोरूम हो जाती है।-पंकज कुमार, वाणिज्य अधीक्षक, सुरेमनपुर