फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ATM card changed while making PIN code, Rs. 3.72 lakh withdrawn from account

Ballia News: पिन कोड बनाते समय बदला एटीएम कार्ड, खाते से निकाले 3.72 लाख

Fri, 21 Mar 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
ATM card changed while making PIN code, Rs. 3.72 lakh withdrawn from account
बेल्थरारोड। जालसाज ने ने खाता धारक का एटीएम कार्ड बदलकर 3.72 लाख निकाल लिए। पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

विदेश में काम करने वाले ओमप्रकाश साह का यूनियन बैंक में खाता है। गत 12 मार्च को वह एटीएम केबिन में अपने कार्ड का पिन कोड जनरेट करने गए थे। पिन नहीं बन पाने पर वहां मौजूद एक युवक ने उनकी मदद की। वाट्सएप ग्रुप के जरिये पिन बनाया। इसके बाद ओमप्रकाश को सिर्फ एटीएम चार्ज के मेसेज आते रहे। गत 18 मार्च को बैंक जाकर पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि 7 दिनों में उनके खाते से 3 लाख 72 हजार 327 रुपये निकाल लिए गए हैं। इस दौरान ठग ने 23 बार एटीएम से पैसे निकाले और आठ बार ज्वेलरी की खरीदारी की। जानकारी मिलने पर पीड़ित ने खाता बंद करा दिया। पीड़ित ने बताया कि जब एटीएम चार्ज का मेसेज आ सकता है तो लेनदेन का मेसेज क्यों नहीं आया। पीड़ित ने साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed