फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Athletics competition started

वीर लोरिक स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आरंभ

Fri, 06 Nov 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 06 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Athletics competition started
जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुक्रवार को वीर लोरिक स्टेडियम में आयोजित हुई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बलिया सांसद भरत सिंह ने झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


तत्पश्चात प्रतिभागी को मशाल देकर रवाना किया। प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। सरस्वती शिशु मंदिर के भैयाओं ने बैंड बाजाकर अतिथियों व खिलाडि़यों का स्वागत किया।
विज्ञापन



इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखर कर बाहर आती है।

यही बच्चे अपने हुनर के बल पर एक दिन जनपद और देश का नाम रोशन करने का काम करेंगे। उन्होंने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि चीफ कमिश्रर स्काउट/गाइड मेजर दिनेश सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से बच्चों का स्वास्थ्य सुडौल और स्वस्थ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed