फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Atal ji was the great leader of Indian politics.

Ballia News: भारतीय राजनीति के महानायक थे अटल जी

Mon, 29 Dec 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Atal ji was the great leader of Indian politics.
बैरिया। भारत रत्न, प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी समारोह पर सोमवार को बैरिया डाक बंगले में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उनके आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने सिद्धांतों, संस्कारों और संवाद की राजनीति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका संपूर्ण जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। अटलजी का जीवन साधारण से असाधारण बनने की प्रेरक कहानी है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपने विचारों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता के रूप में उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, विशिष्ट अतिथि मऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्त के अलावा पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, सीबी मिश्रा ने उन्हें अजातशत्रु की संज्ञा दी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन, अरविंद सिंह सेंगर, बबलू तिवारी, निर्भय सिंह गहलौत, दिग्विजय सिंह, धर्मवीर उपाध्याय आदि ने अगंतुकों का स्वागत किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बैरिया सुशील पांडेय व संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed