फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Atal did not learn to lose from elections: Jagdambika

अटल ने चुनाैतियों से हारना नहीं सीखा : जगदंबिका

Thu, 01 Jan 2026 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Atal did not learn to lose from elections: Jagdambika
कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में आयोजित स्व. अटल स्मृति सम्मेलन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभा
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के वो अजातशत्रु हैं, जिन्होंने चुनौतियों से कभी हारना नहीं सीखा। तमाम विपरीत परिस्थितियों व अमेरिका के भारी दबाव के बाद भी उन्होंने 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण कर बता दिया था कि भारत किसी के आगे झुकने वाला नहीं है। यह बातें नगर के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद जगदंबिका पाल ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अटल जी की स्मृति में अभी चंद रोज पहले ही लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल प्रेरणा स्थल का उद्घाटन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है। आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा है। भारत जापान जैसे विकसित देश को पछाड़ कर विश्व की चौथी आर्थिकी बन गई है। कहा कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के सौजन्य से जो कार्यक्रम हुआ है इसे देखकर कह सकता हूं कि यह अटल जी की स्मृति में आयोजित प्रदेश का सबसे बड़ा सम्मेलन है। दयाशंकर सिंह की इच्छा शक्ति ही है कि जो विकास कार्य प्रदेश के किसी जनपदों में नहीं हो रहा वो बलिया में हो रहा है। मेडिकल काॅलेज, स्पोर्ट्स काॅलेज, हाईवे, सीवरेज, ट्रीटमेंट प्लांट आदि बहुत सारे कार्य यहां हो रहे हैं तो तो ये दयाशंकर सिंह का संकल्प ही है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मऊ दुर्ग विजय राय ने कहा कि बलिया का सौभाग्य है कि उन्हें दयाशंकर सिंह जैसा जनप्रतिनिधि मिला है। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की राष्ट्र प्रथम की भावना हम सभी को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अटल जी के आदर्श, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र–प्रथम की भावना हम सभी को सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। कहा बलिया के विकास के लिए जो भी संकल्प लिया गया है उसे निश्चित पूरा किया जाएगा। बलिया विकास के मामले में किसी मामले में पीछे नहीं रहेगा यदि चुनाव के पूर्व किए गए अपने वादों को पूरा नहीं किया तो दावे के साथ कह रहा कि फिर अगले चुनाव में आपके बीच नहीं आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अतिथियों, पदाधिकारियों के साथ ही कार्यक्रम में आए सभी लोगों को अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया जिसकी मुख्य अतिथि ने पुरजोर प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, भाजपा नेता वीरेन्द्र पाठक टून जी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed