{"_id":"683dd1e9d080d4c85c02e8ef","slug":"at-the-time-of-sindoordaan-the-girl-s-side-refused-to-marry-the-groom-saying-he-was-mentally-ill-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सिंदूरदान के समय लड़की पक्ष ने दूल्हे को मानसिक बीमार बता शादी से किया इन्कार, समझाने पर हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सिंदूरदान के समय लड़की पक्ष ने दूल्हे को मानसिक बीमार बता शादी से किया इन्कार, समझाने पर हुई शादी
Mon, 02 Jun 2025 10:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:44 PM IST
सार
बिहार से आई बरात का स्वागत ठीक- ठाक हुआ लेकिन सिंदूरदान के समय लड़की पक्ष ने दूल्हे को मानसिक बीमार बताया और शादी से इन्कार कर दिया। बाद में ग्रामीणों के समझाने पर शादी संपन्न तो हो गई लेकिन मौके पर हलचल मची रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयप्रकाशनगर क्षेत्र के खपड़िया बाबा स्थान पर हैरान करने वाला मामला सामने आया। बिहार के आरा जिला के सोहरा त्रिभुवानी गांव से आई बरात में दूल्हे को मानसिक बीमार बताकर लड़की पक्ष ने सिंदूर दान के समय शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर काफी देर तक जद्दोजहद चली। तीन घंटे मान मनौव्वल के बाद शादी सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की शादी बिहार के आरा जिला के सोहरा त्रिभुवानी गांव निवासी के पुत्र के साथ तय थी। दोनों पक्षों की रजामंदी से क्षेत्र के खपड़िया बाबा स्थान पर सोमवार को विधि विधान से विवाह कार्यक्रम चल रहा था। सिंदूरदान के पूर्व किसी रस्म के दौरान लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
उसके बाद दोनों पक्षों में करीब तीन घंटे तक खूब जद्दोजहद चली। मंदिर के पुजारियों ने दोनों पक्षों को खूब समझाया बुझाया। तब जाकर शादी करने के लिए लड़की पक्ष तैयार हुआ और शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन