फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   At the first day of the nomination , 80 pamphlets filing

पहले दिन कम हुआ नामांकन, 80 परचे दाखिल

Fri, 02 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 02 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
At the first day of the nomination , 80 pamphlets filing
जिला पंचायत सदस्य पद के दूसरे चरण के पहले दिन नामांकन करने वालों की  संख्या कम रही। गुरुवार को सायंकाल तक 80 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।  इसके साथ ही ब्लाक मुख्यालयों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों  ने भी नामांकन किया।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के लिए  जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। इसके लिए विकास  खंड बांसडीह, मनियर, बेरुआरबारी, नवानगर, पंदह के जिला पंचायत के अधिकांश वार्डों से कमोवेश चार से छह प्रत्याशी आए थे।
विज्ञापन


सुबह से लेकर शाम तक जिला  पंचायत सदस्य के रूप में नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या कम ही रही।  वैसे कुल 80 लोगों ने नामांकन किया।  दूसरे चरण के प्रथम दिन वार्ड नंबर 21  से संगीता चौहान पत्नी बड़ेलाल चौहान ने भासपा समर्थित उम्मीदवार तथा पंदह  ब्लाक  के वार्ड नंबर 19 से सुनीता देवी ने बसपा समर्थित प्रत्याशी के रूप  में पूरे दमखम के साथ नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर  पर्याप्त पुलिस बल लगाए गए थे। जिसके बाद भी नामांकन करने आए प्रत्याशी के  समर्थन में लोगों ने जमकर नारेबाजी की। सबसे अधिक नामांकन भासपा के उम्मीदवारों ने किया। विभागीय आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो पूरे नामांकन के  दौरान 14 उम्मीदवारों ने अकेले भासपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में अपना  नामांकन किया।


पीला पगड़ी और गमछा से कलेक्ट्रेट परिसर भी सुहेलदेव के रंग  में सज गया था।  बृहस्पतिवार को हुए नामांकन में वार्ड संख्या 11 में तीन, 12 में तीन, 13 में चार, 14 में दो, 15 में नौ, 16 में दो, 17 में छ:, 18 में ग्यारह, 19 में चार, 20 में तेरह, 21 में पांच, 22 में चार, 23 में सात व वार्ड संख्या 24 के लिए 7 परचे भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed