फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Assistant professor dies after being hit by truck

Ballia News: ट्रक की चपेट में आने से असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत

Fri, 27 Sep 2024 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
Assistant professor dies after being hit by truck
रसड़ा। कासिमाबाद मार्ग पर नीबू कबीर गांव के पास बुधवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के संवरा निवासी मथुरा पीजी काॅलेज में समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. चंदन गुप्ता (45) बाइक से नीबू कबीर गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। वह नीबू कबीर चट्टी के समीप पहुंचकर रिश्तेदार के घर का रास्ता पूछ रहे थे। इसी दौरान रसड़ा से कासिमाबाद जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल चंदन गुप्ता को आसपास के लोग रसड़ा सीएचसी ले गए,जहां चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए मऊ के एक अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, अनुदानित स्ववित्तपोषित शिक्षक के रूप में मथुरा पीजी काॅलेज, रसड़ा में सेवा दे रहे असिस्टेंट प्रोफेसर चंदन कुमार गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत पर अनुदानित स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ ने शोक व्यक्त किया है। संघ के मीडिया प्रभारी डाॅ. सुनील कुमार ओझा संग अन्य लोग मौजूद रहे संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed