फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Assam-Prayagraj match ends in a draw

Ballia News: बराबरी पर छूटा असम-प्रयागराज का मुकाबला

Tue, 30 Dec 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Assam-Prayagraj match ends in a draw
हल्दीरामपुर ​स्थित खेल मैदान परिसर में चल रहे फुटबाल मैच के दौरान गेंद के लिए जुझते ​खिलाड़ी। स
चौकियामोड़। क्षेत्र के हल्दीरामपुर गांव स्थित खेल मैदान पर श्रीलालमन ब्रह्मजी ऑल इंडिया फुटबाॅल टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबला असम और प्रयागराज के बीच खेला गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

इससे पहले खेल का शुभारंभ सपा नेता राजेश पासवान, काॅलेज प्रबंधक अमित कुशवाहा एवं समाजसेवी राजबहादुर यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पहले हाफ में असम के जर्सी नंबर सात के खिलाड़ी दावा लमन ने 12 वें मिनट गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने गेंद को गोल में बदलने को लेकर खूब जूझे लेकिन किसी टीम का कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सका।
विज्ञापन

मध्यांतर के दूसरे हाफ में प्रयागराज के जर्सी नंबर 15 में खिलाड़ी ओसामा ने खेल के 17 वें मिनट में गोलकर स्कोर बराबर कर दिया। निर्णायक मंडल ने दोनों टीम के खिलाड़ियों का मैच अगले दिन बुधवार के लिए सुरक्षित कर दिया। निर्णायक मंसूर अहमद,अंकित कुमार व अजीत गुप्ता रहे। मैच उद्घोषक प्रवीण सिंह पंकज रहे। आयोजक निशा सिंह, मोतीलाल राजभर, विनय राजभर, ददन सिंह, विजय शर्मा, रमेश राजभर लल्लन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed