फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Asha workers held BPM hostage for non-distribution of mobile, released after an hour

मोबाइल वितरण नहीं होने पर आशा कार्यकर्ताओं ने बीपीएम को बनाया बंधक, एक घंटे बाद छोड़ा

Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Asha workers held BPM hostage for non-distribution of mobile, released after an hour
नगरा। मोबाइल न मिलने से नाराज सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी के कक्ष में मौजूद बीपीएम श्याम सुंदर को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीपीएम को कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि 31 दिसंबर को केवल 10 आशाओं को ही मोबाइल दी गई जबकि अन्य को वापस कर दिया गया। रविवार को मोबाइल देने के लिए बुलाया गया था लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर न तो बीएएम ही मौजूद थे न ही बीसीपीएम का ही पता था। सभी का मोबाइल भी बंद था। मोबाइल लेने के लिए इस ठंड में दूर दराज गांवों से आशा कार्यकर्ता पीएचसी पर पहुंची थी। वहां पर केवल बीपीएम मौजूद मिले जबकि बीएएम व बीसीएम गायब थे इस पर आशा कार्यकर्ता भड़क गईं। सभी ने मिलकर प्रभारी के कमरे में बाहर से तालाबंदी कर दी। अंदर बीपीएम मौजूद थे। एक घंटे तक वे अंदर कैद रहे। बाहर आशा कार्यकर्ता हंगामा करती रहीं। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पीएचसी पर पहुंची पुलिस ने आशा कार्यकर्ताओं को समझा कर कमरे का ताला खुलवाया व बीपीएम को बाहर निकाला। एसआई शंकर यादव ने दूरभाष पर प्रभारी चिकित्साधिकारी योगेंद्र दास से वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी दी। प्रभारी के इस आश्वासन पर कि सोमवार को मोबाइल का वितरण कर दिया जाएगा इसके बाद आशा कार्यकर्ता शांत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed