फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Asha worker will mark out of school children

Ballia News: ऑउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित करेंगी आशा वर्कर

Fri, 14 Apr 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Asha worker will mark out of school children
बलिया। घर-घर जाकर रोगियों को चिह्नित करने और स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाने वाली आशा वर्कर अब आउट आफ स्कूल बच्चों को भी चिह्नित करेंगी तथा परिषदीय स्कूलों में उनका दाखिला कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित भी कराएंगी।
विज्ञापन

17 अप्रैल से शुरू हो रहे घर-घर दस्तक अभियान में वह संचारी रोग से ग्रस्त मरीजों की पहचान करने के साथ-साथ बच्चों का एडमिशन कराने का भी कार्य शुरू करेंगी। अभी जिले के परिषदीय स्कूलों में कुल 3.10 लाख बच्चे पढ़ते हैं और इसे इस वर्ष 3.60 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा की और सभी आशा वर्कर को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर छह वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के ऐसे विद्यार्थियों की खोज करें जिनका दाखिला नहीं हुआ है। नए विद्यार्थी जिनका प्री-प्राइमरी या प्राइमरी स्तर पर दाखिला होना है उनके साथ साथ आउट आफ स्कूल बच्चों को भी चिह्नित करें। अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाएं और अपने क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक से संपर्क कर विद्यार्थियों का प्रवेश कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। एक अप्रैल से बेसिक शिक्षा परिषद भी स्कूल चलो अभियान चला रहा है। ऐसे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 17 से 30 अप्रैल तक घर-घर दस्तक अभियान में आशा वर्कर द्वारा किए जाने वाले सहयोग से विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। - मनिराम सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed