फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   As soon as the Patliputra Passenger stopped the passengers ran towards the train without caring about their l

Ballia News : पाटलीपुत्र पैसेंजर के रूकते ही दौड़ पड़े यात्री, जान की परवाह किए बगैर बढ़े ट्रेन की ओर

Wed, 19 Feb 2025 06:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2025 06:46 PM IST
सार

रेल यातायात को करने वाले अपने जान की परवाह किए बगैर दौड़ जा रहे हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीर बलिया से सामने आई है जहां पाटलीपुत्र पैसेंजर के रूकते ही व्यवस्था को रौंदकर यात्री आगे बढ़ते नजर आए। कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ती नजर आई लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया।

विज्ञापन
As soon as the Patliputra Passenger stopped the passengers ran towards the train without caring about their l
स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए भागती भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर दोपहर में पटना से बलिया पहुंची पाटलीपुत्र पैसेंजर के रूकते ही यात्रियों में भगदड़ की हालत हो गई। बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गई। ट्रेन पकड़ने के लिए लोग एक दूसरे की परवाह न कर दौड़ पड़े। उक्त ट्रेन फुट ब्रिज के पश्चिम न आकर पूरब रूकने पर यात्रियों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


 ्ट्रेन पकड़ने के चक्कर में वह नई दिल्ली स्टेशन की भगदड़ भूल गए। इसमें तीन चार लोग चोटिल हो गए। चंद मिनट में ट्रेन खचा खच भर गई, सैकड़ों लोगों को खड़े होने की भी जगह नहीं मिली। करीब एक हजार की भीड़ प्लेटफार्म व नीचे खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। परिवार के साथ पटना जाने के लिए पूर्व से टिकट कराने वाले कई लोग भीड़ देख नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन


कुछ लोग निजी वाहन से रवाना हुए। इसमे सबसे ज्यादा बिहार के श्रद्धालु शामिल रहे, जो विभिन्न ट्रेनों से प्रयागराज से बलिया पहुंचे थे। स्टेशन प्रभारी संजय सिंह ने कहा की ट्रेन के आगमन को लेकर पूर्व से एलाउंस कर जानकारी दी जा रही है। पाटलीपुत्र छोटे रैक वाली ट्रेन होने से फुट ब्रिज से पूरब लगती है। सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस व रेलकर्मी लगातार लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed