फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   As soon as the doctor's medication was added, the problem of the patient increased

झोलाछाप चिकित्सक की दवा डालते ही बढ़ी मरीज की परेशानी

Wed, 03 Jun 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
As soon as the doctor's medication was added, the problem of the patient increased
चिलकहर। क्षेत्र के चोगड़ा बाजार में झोलछाप चिकित्सक द्वारा आंख का ईलाज करना महंगा साबित हो गया। मरीज की बीमारी तो ठीक नहीं हुई अलबत्ता आंख से न दिखायी दिये जाने की शिकायत पर परिजनों ने कथित चिकित्सक को बुधवार की सायं पुलिस से गिरफ्तार करा दिया। इससे इलाके के झोलाछाप चिकित्सकों में हडकंप मचा है।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के चोगड़ा बाजार में स्थित क्लिनिक पर कमलेश प्रजापति द्वारा बलेसरा निवासी रामू 15 की आंख का ईलाज सोमवार को किया था। मरीज के परिजनों का आरोप है कि दवा डालते ही परेशानी बढ़ गयी। जिसकी शिकायत मंगलवार को आरोपी चिकित्सक से की गयी। जिस पर एक और आंख का ड्राप देकर चिकित्सक ने कहा कि ठीक हो जायेगा,लेकिन बुधवार को किशोर की हालात बिगड़ने पर परिजन रामू को लेकर पहुंचे तो कथित चिकित्सक ने उसे अन्यत्र दिखाने की सलाह दी। जिस पर परिजन भड़क गये। जबकि किशोर बार-बार कह रहा था कि एक आंख से दिखायी नहीं दे रहा है। मामले की सूचना पर पहुंची गड़वार पुलिस ने झोलाछाप चिकित्सक कमलेश प्रजापति को हिरासत में लेते हुये क्लिनिक बंद करा दिया। थाना प्रभारी अनिल चंद तिवारी ने बताया कि लिखित शिकायत मिली थी। जिस पर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed