फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   As soon as the code of conduct ended, the fabric of development started being woven

Ballia News: आचार संहिता समाप्त होते ही बुना जाने लगा विकास का ताना-बाना

Thu, 18 May 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
As soon as the code of conduct ended, the fabric of development started being woven
बलिया। निकाय चुनाव की आचार संहिता के चलते कई विभागों की नई कार्ययोजना लंबित हो गई थी। अब राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आचार संहिता को समाप्त कर दिया गया है। अब प्रशासनिक स्तर पर नई परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे है। इसमें नई सड़कों के अलावा अन्य कार्य धरातल पर उतारने की कवायद शुरु हो रही है। कई परियोजनाएं स्वीकृत होने के बाद आचार संहिता लागू होने के कारण धरातल पर नहीं उतर सकी थीं।
विज्ञापन

प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर करीब सवा महीने पहले राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आचार संहिता लागू किया गया था। इस दौरान नए कार्यों के कराने आदि पर रोक थी। अब चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लिहाजा आचार संहिता हटते ही विभिन्न विभाग विकास कार्यों को गति देने में जुट गए हैं। जिले के कई परियोजनाओं को शासन की ओर से स्वीकृति मिली थी, लेकिन इसी बीच आचार संहिता लागू होने के कारण इन परियोजनाओं का शुभारंभ नहीं हो सका। अब इसे शुरु किया जाएगा। जिले की सबसे बड़ी सतही पेयजल परियोजना है। शासन की ओर से इसके लिए 3403.80 करोड़ की स्वीकृति मिली है। लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण इसको लेकर प्रक्रिया शुरु नहीं की गई थी। अब इसमें तेजी जाएगी। इसके तहत हर घर को पाइप लाइन से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए कुल 373 नए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा जिले में 748.12 लाख से चार उच्च प्राथमिक व 58 प्राथमिक स्कूलों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इन स्कूलों के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है। इसी तरह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 2.13 करोड़ से ग्रामीण क्षेत्रों के 28 संपर्क मार्गों के पक्कीकरण की स्वीकृति है जो अब धरातल पर उतरेंगे। उधर, आचार संहिता समाप्त होने के बाद नए सड़कों के प्रस्ताव भी तैयार किए जा रहे है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता अब समाप्त हो गई है। अब नए विकास शुरु किए जाएंगे। इसको लेकर सभी विभागों ने कार्रवाई भी शुरु कर दी है। - राजित राम मिश्र, जिला विकास अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed