फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   As soon as Shri Krishna was born, women sang Sohar

Ballia News: श्रीकृष्ण जन्म होते ही महिलाओं ने गाए सोहर

Sun, 17 Aug 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
As soon as Shri Krishna was born, women sang Sohar
नगर के आर्य समाज रोड ​स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्म होने के सोहर गाती महिलाएं
बलिया। जिले में जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में झांकियां सजाई गई और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। सभी जगहों पर विविध आयोजनों के साथ ही भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय रहा। नगर के आर्यसमाज रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्रीकृष्ण का जन्म होते ही महिलाओं ने सोहर गीत प्रस्तुत किया। दुबहर : थाना परिसर में शनिवार की देर शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायक राकेश गिरि ने भजन गीतों के साथ अपनी सोहर गीत- हरि जनम लिए जेल की कोठारिया में, भादो की अन्हरिया में ना.. सुनाकर लोगों को खूब झुमाया। वहीं गायक बब्लू यादव ने अपनी भजन गीत- बंसी बजवईया कन्हैया माखन चोर रे.. सुनाकर सभी को भक्ति के रस में सराबोर कर दिया। वहीं, गायिका सानिद्यम ने अपनी कृष्ण भजन- जिनकी रचना इतनी सुंदर वो कितना सुंदर होगा.. सुनाकर खूब आनंदित किया। इस दौरान थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने आगंतुकों का स्वागत कर, सभी कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मनियर : परशुराम स्थान, गंगापुर बजरंगबली मंदिर, घोघा ब्रह्म विद्यालय, चांदू पाकड़ ठाकुरबाड़ी, सहित क्षेत्र के हर मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई। नगर पंचायत द्वारा बनाए गए कान्हा पशु आश्रय स्थल रानीपुर में गोशाला में पूजा अर्चना की गई। रसड़ा : श्रीनाथ बाबा विकास सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में श्रीनाथ मठ परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्रीकृष्ण जन्म होने के बाद महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया। इस दौरान भंडारे में लगभग चार सौ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed