फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arrested for taking job in court on fake documents

Ballia News: फर्जी दस्तावेजों पर न्यायालय में नौकरी लेने वाला गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Arrested for taking job in court on fake documents
बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर समूह घ के तहत बलिया न्यायालय में नौकरी करने वाले मऊ जनपद निवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसका चालान न्यायालय के लिए कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट प्रयागराज ने 16 मई 2023 को जारी अपने एक आदेश में समूह घ के 31 कर्मियों की नियुक्ति कर जनपद बलिया के लिए भेजा था। साथ ही जिला जज को उसकी पहचान व दस्तावेजों का सत्यापन कर नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए थे। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान पता चला कि एक अभ्यर्थी धर्मेन्द्र यादव, अनुक्रमांक- 87323272, पुत्र रामसमुझ यादव निवासी ग्राम पिपरी, अमिला, थाना दोहरीघाट, जिला-मऊ के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए।
विज्ञापन

30 अगस्त को सत्यापन कराने पर धर्मेन्द्र यादव की फोटो व उच्च न्यायालय के पोर्टल पर उपलब्ध फोटो में भिन्नता पाई गई। पूछताछ पर धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि दूसरी फोटो आलोक सिंह निवासी गोरखपुर की है। इससे वास्तविक अभ्यर्थी कौन है स्पष्ट न होने और एक अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर परीक्षा देकर नौकरी प्राप्त करने के लिए उपस्थित होने की तहरीर अशोक कुमार उपाध्याय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सिविल कोर्ट बलिया ने शहर कोतवाली में दी। इस आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed