फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arrest warrant against the accused woman constable

Ballia News: आरोपी महिला आरक्षी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Thu, 16 Oct 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Arrest warrant against the accused woman constable
बलिया। पुलिस लाइन की बैरक में करीब छह साल पहले महिला आरक्षी नीतू यादव ने फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सीजेएम शैलेष कुमार पांडेय के न्यायालय में विचाराधीन है। अदालत ने आरोपी कांस्टेबल के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। तय तिथि को तामिला सुनिश्चित कराने के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नीतू यादव की मौत के बाद मौके से मिले सुसाइड नोट में हेड कांस्टेबल प्रशांत सिंह और महिला आरक्षी अर्चना मौर्य पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रशांत सिंह को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया था लेकिन महिला आरक्षी आज भी चार्जशीट में फरार घोषित है और उसकी विवेचना प्रचलित है। सीजेएम शैलेष कुमार पांडेय के न्यायालय में गत तिथि को सुनवाई हुई। जिसमें न्यायालय ने आदेश दिया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में 23 सितंबर 2019 को रात्रि में महिला आरक्षी नीतू यादव निवासी सिंगारपुर सुखलालगंज जौनपुर का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। कमरे में पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के पिता लाल साहब यादव को दी। उनकी तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरक्षी प्रशांत सिंह एवं महिला आरक्षी अर्चना मौर्य पर मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि यह मामला पूर्व का है, विवेचना देखने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed