फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arrangement of Kanha Gaushala found worse in SDM's inspection

Ballia News: एसडीएम के निरीक्षण में बदतर मिली कान्हा गोशाला की व्यवस्था

Sun, 29 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Arrangement of Kanha Gaushala found worse in SDM's inspection
मनियर। नगर पंचायत मनियर के गौरा बगही में बने कान्हा पशु आश्रय स्थल की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। जिम्मेदारों की समुचित देखरेख व खान-पान की व्यवस्था नहीं होने के कारण पशुओं की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इसकी पोल शनिवार को एसडीएम बांसडीह के निरीक्षण के दौरान भी खुल कर सामने आई।
विज्ञापन

आश्रय स्थल में करीब 64 पशु मौजूद हैं। खान-पान की व्यवस्था बेहद चिंताजनक है। ऐसे में पशुओं की हालत खराब होती जा रही है। मौके पर भूसा तो मौजूद है, लेकिन हरा चारा व खरी-चोकर नदारद मिला। ऐसे में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की अनदेखी साफ झलकती है। कान्हा पशु आश्रय स्थल के जिम्मेदार तनिक भी इन बेजुबान जानवरों के प्रति संवेदना नहीं है। जिम्मेदार की उदासीनता के कारण आए दिन पशुओं की खराब होती जा रही है। गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम बांसडीह राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गोशाला का निरीक्षण कर समुचित इलाज व खान-पान में कोई कोताही न करने के निर्देश दिए गए हैं। मवेशियों के लिए लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed