फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arogya Mela relying on AYUSH doctors, 868 people got treatment

Ballia News: आयुष चिकित्सकों के भरोसे आरोग्य मेला, 868 लोगों का हुआ इलाज

Mon, 30 Mar 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela relying on AYUSH doctors, 868 people got treatment
बेरुआरबारी पीएचसी की जांच करते प्रभारी सीएमओ डॉ. आनंद कुमार। संवाद - फोटो : Samvad
बलिया। जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्राें पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. योेगेन्द्र दास ने बताया कि कुल 868 मरीजों का इलाज हुआ। हालांकि एलोपैथ डॉक्टरों की कम से आयुष चिकित्सकों के भरोसे व्यवस्था रही।
विज्ञापन

न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 39 मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी कसौंडर पर आयुष चिकित्सक डॉ. राजेश यादव, न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर आयुष चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार, न्यू पीएचसी मालीपुर पर आयुष चिकित्सक डॉ. खालिद, न्यू पीएचसी किशोरगंज पर आयुष चिकित्सक डॉ. जीनत, न्यू पीएचसी इंद्रौली मलकौली पर आयुष चिकित्सक डॉ. आनंद प्रकाश ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैना पर आरोग्य मेला में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द जैसी समस्याओं के ज्यादा मरीज इलाज को पहुंचे। डाक्टर ओपी सिंह ने मरीजों का इलाज किया और दवा दी। विकास खंड मुरली छपरा के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में 137 मरीजों को जांच कर दवा दी गई। भीमपुरा नंबर दो पर डॉ. अजीत कुमार ने 43 मरीजों तथा इंद्रौली मलकौली स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक आनंद कुमार ने 20 मरीजों का तथा मालीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक डॉ. खालिद ने 52 मरीजों का उपचार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed