फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Army Jawan Pappu Sah's body created chaos as soon as he reached the village

आर्मी जवान पप्पू साह का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Fri, 18 Sep 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Army Jawan Pappu Sah's body created chaos as soon as he reached the village
बांसडीहरोड क्षेत्र के तिवारी बरहटा गांव में जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते राज् - फोटो : BALLIA
बांसडीहरोड। क्षेत्र के तिवारी बरहटा गांव में बृहस्पतिवार की रात आर्मी जवान पप्पू साह का शव आते ही कोहराम मच गया। इस दौरान पप्पू अमर रहे के नारों से वातावरण गमगीन हो उठा। शुक्रवार को श्रीरामपुर गंगा घाट पर मृत जवान के पिता रामाशंकर द्वारा मुखाग्नि दी गई। बताया गया कि दानापुर से पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार की रात तिरंगे में लिपटा हुआ पैतृक गांव तिवारी बरहटा गांव पहुंच गया। इस दौरान दानापुर सैन्य छावनी से आए सेना के सूबेदार बासु राव एवं राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आर्मी जवान के अंतिम दर्शन को लेकर भीड़ सुबह से ही इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

जवान के पार्थिव शरीर के गांव आते ही ‘शहीद पप्पू अमर रहे, वंदे मातरम, भारत माता की जय..’ जैसे नारे गूंजने लगे। इस दौरान युवाओं द्वारा तिरंगा भी लहराया गया। शव पहुंचते ही मृतक के पिता, भाई समेत महिलाओं की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृत जवान के पिता के साथ ही राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त, छात्रनेता मानवेंद्र विक्रम सिंह, भैया अमित सिंह, अनुभव सिंह, रामबाबू गुप्ता सहित हजारों लोगों ने फूल चढ़ाकर अंतिम विदाई दी। वहीं, जवान के परिवार वालों को सूबेदार और साथियों द्वारा 70 हजार आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि मृतक जवान के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। कहा कि मृतक के परिवार के दु:ख की घड़ी में हम साथ है। मृतक दो भाई हरेराम साह बड़ा और मृतक पप्पू सबसे छोटा था। एक बहन की शादी हो चुकी है। मृतक पांच अक्टूबर को घर आने वाला था। सूबेदार ने कहा कि 16 सितंबर को दानापुर में 16 किलोमीटर का दौड़ था। जिसमें रूट मार्च के दौरान पप्पू गस्त खाकर गिर गया। अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता मजदूरी करके परिवार का खर्चा चलता है। जवान के ताबूत में रखे पार्थिव शरीर को दानापुर और वाराणसी से आए सशस्त्र जवानों ने सलामी दी। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने मृत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

पांच अक्टूबर आने की जगह पहुंचा जवान का शव
बांसडीह रोड। परिजनों की माने तो दिवंगत आर्मी जवान पप्पू साह 14 मार्च को घर से ट्रेंनिग के लिए दानापुर गया था। पांच दिन पहले मां से फोन से बात हुई थी कि वह पांच अक्तूबर को ट्रेंनिग पूरा कर गांव छुट्टी लेकर आएगा लेकिन दु:खद की गुरुवार को उसका शव पहुंचा। वहीं माता जानकी देवी एव बड़ा भाई हरेराम साह और बड़ी बहन इंदु देवी का रोते रोते बुरा हाल था। बताया कि पिता मजदूरी (राजमिस्त्री )करके घर का खर्चा चलाते है। कहा कि मृतक के भर्ती और पढ़ाई में पांच लाख रुपये कर्ज हो गया था। बताया कि वह कैसे कर्ज दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू साह के नाम से स्मृति बनाने की उठी आवाज
बलिया। तिवारी बरहटा सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने मृतक पप्पू के नाम से गांव में स्मृति द्वार बनवाने की मांग की। वहीं, मुख्य मार्ग से सड़क को उनके नाम से बनाने की जनप्रतिनिधियों के समक्ष बात रखी। वहीं, परिजनों ने परिवार के एक सदस्य की नौकरी की बात जनप्रतिनिधियों के सामने रखी।

बांसडीहरोड क्षेत्र के तिवारी बरहटा निवासी अमित कुमार गुप्ता पप्पू।

बांसडीहरोड क्षेत्र के तिवारी बरहटा निवासी अमित कुमार गुप्ता पप्पू।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed