फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   army jawan died after chest pain

Ballia News: सीने में दर्द के बाद सेना के जवान का निधन

Sat, 10 Dec 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
army jawan died after chest pain
दुबहर क्षेत्र के रामपुर टिटही गांव निवासी सेना के जवान गणेश ठाकुर की मौत के बाद उनके परिजन को वर्? - फोटो : BALLIA
दुबहर। क्षेत्र के रामपुर टिटिही गांव निवासी सेना के जवान गणेश ठाकुर का शुक्रवार को इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में सुबह निधन हो गया। सीने में दर्द होने पर परिजन लेकर अस्पताल गए थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह सेना के जवान के सीने में दर्द महसूस होने पर घरवाले तथा आसपास के लोगों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इलाज के दौरान ही मौत हो गई। मृत्यु की खबर जैसे ही गांव पहुंची सेना के जवान की पत्नी पूनम ठाकुर उम्र लगभग 35 वर्ष तथा दोनों बच्चों बड़ा पुत्र शिवम ठाकुर उम्र लगभग 8 वर्ष तथा सत्यम ठाकुर उम्र लगभग 5 वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उनके माता-पिता का स्वर्गवास पहले ही हो चुका है। उनके दोनों बड़े भाई गुप्तेश्वर ठाकुर तथा भानु ठाकुर गांव पर ही रह कर मजदूरी का काम करते हैं। उनके बटालियन में जैसे ही उनकी मृत्यु की खबर दी गई सेना के अधिकारियों ने जिला अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों से कहकर पोस्टमार्टम करवाया। सेना के जवान गणेश ठाकुर 114 इन्फेंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना जाट रेजीमेंट शिलांग में तैनात थे। वह पांच दिसंबर को अपने यूनिट से छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव रामपुर टिटिही आए हुए थे। उनका अंतिम संस्कार चैन छपरा गंगा घाट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र शिवम ठाकुर ने मुखाग्नि दिया। वाराणसी व फतेहगढ़ से आए यूनिट के जवानों ने पूरे राजकीय सम्मान से तिरंगा ओढ़ाकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

सेना के जवानों में सुबेदार कुंवर पाल सिंह, नायब सूबेदार गौतम बहादुर, नायक संदीप कुमार, नायक जितेन क्षत्रिय, नायक राजकुमार यादव ने जवान के पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर पुष्प चक्र अर्पित किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, विमलेश कुमार, राम सिंह, लाल बहादुर, आशीष पांडेय, सुरेंद्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी, ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, राहुल सिंह,साधु यादव, रोहित सिंह, दिलीप कुमार, मुन्ना सिंह, चांदमूनी ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed