फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Armed miscreants robbed 70 thousand from the shopkeeper

हथियारबंद बदमाशों ने दुकानदार से 70 हजार लूटे

Sat, 09 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Armed miscreants robbed 70 thousand from the shopkeeper
चिलकहर/गड़वार। गड़वार-सुखपुरा मार्ग के खड़ीचा गांव के समीप दुकान बंद करके जा रहे दुकानदार से बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात नौ बजे 70 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जबकि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खड़ीचा निवासी महेश वर्मा और हरेंद्र गुप्ता की गड़वार बाजार में हार्डवेयर व पेंट की दुकान है। शुक्रवार देर शाम दुकान बंद कर बिक्री के रुपए बैग में रखकर घर जा रहे थे। गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर बाइक से पीछा कर रहे हथियारबंद बदमाशों ने खाली मोड़ के समीप हथियार दिखाकर उनसे 70 हजार लूट लिए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि दुकानदार से एक दिन पहले पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों का विवाद हुआ था। इस आधार पर भी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed