फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   AQI increased from 125 to 164 in 12 hours

Ballia News: 12 घंटे में एक्यूआई 125 से बढ़कर 164 पहुंचा

Sun, 23 Nov 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
AQI increased from 125 to 164 in 12 hours
बलिया। शहर में छह दिनों से कूड़ा उठान नहीं होने के बाद कई जगहों पर लोगों ने इसमें आग लगा दी। आग लगाने के कारण उठते धुएं से आबोहवा खराब हो गई है। पिछले 12 घंटे में एक्यूआई 125 से बढ़कर 164 के पार पहुंच गया। जो हवा की गुणवत्ता के हिसाब से खराब स्थिति है। सबसे खराब हालत चौक, स्टेशन रोड की रही।
विज्ञापन

हवा में प्रदूषण के चलते गले में खराश छींक के साथ अस्थमा रोगियों की सांसें उखड़ने लगी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, हृदय रोगियों व गंभीर मरीजों हो रही है। सुबह व शाम को धुंध छाई रह रही है। जिला अस्पताल में अस्थमा व सांस लेने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को 24 घंटे में 13 से अधिक गंभीर मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। आठ को भर्ती कर अन्य को राहत मिलने पर छुट्टी दी गइ्र।
विज्ञापन

इससे पहले दीपावली की रात पटाखे फोड़ने के कारण शहर से लेकर कस्बों की हवा की गुणवत्ता खराब होकर इंडेक्शन 172 पहुंच गया था। इस समय ठंड से धुंध व शीतलहर के साथ ही हवा में प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। दृश्यता 1.5 किमी पहुंच गई है। नगर में हवा की सर्वाधिक खराब स्थिति महावीर घाट, चौक, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, एनसीसी मिड्ढी चौराहा, एससी काॅलेज, कदम चौराहा, बेदुआं, चित्तू पांडेय चौराहा, ददरी मेला, बहेरी क्षेत्र आदि इलाकों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed