फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Approval of outlay of 615.94 crores in zip meeting

जिपं की बैठक में 615.94 करोड़ के परिव्यय का अनुमोदन

Fri, 01 Oct 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Approval of outlay of 615.94 crores in zip meeting
बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत की बैठक नरेंद्रदेव सभागार में हुई। इसमें सर्वसम्मति से विभिन्न विभागों के कुल 615.94 करोड़ के परिव्यय का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिपं सदस्यों ने अपने क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, जलभराव और अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी एवं सीडीओ प्रवीण वर्मा ने हरसंभव निस्तारण का भरोसा दिलाया। बैठक में सीएमओ के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से जनपद में विकास की गति में तेजी लानी है। इसके लिए सबको एक होकर प्रयासरत रहना जरूरी है। कुछ सदस्यों ने अस्पताल में डाक्टरों व स्टाफ के समय से उपस्थित नहीं रहने और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने की मांग की। हर गांव में वैक्सीनेशन कैंप लगाने की भी बात उठी। ग्रामीण इलाकों में कई जगह पुलिया जर्जर या ध्वस्त होने की वजह से जलभराव होने की समस्या बताई गई। सदस्यों ने गांवों में विद्युत कनेक्शन नहीं होने या जिनके कनेक्शन हैं, उनके यहां गलत बिल लाने की भी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीण इलाकों में सड़कों को ठीक कराने के लिए भी तेजी से आवश्यक कार्यवाही कराने पर सदस्यों ने जोर दिया। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह, टैक्स इंस्पेक्टर सुनील यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed