फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Approval for establishment of Center of Excellence in JNCU

जेएनसीयू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को स्वीकृति

Thu, 14 Oct 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Approval for establishment of Center of Excellence in JNCU
बलिया। जनपद के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए लगभग छह लाख धनराशि मंजूर की गई है। योजना के तहत जनपद में वोकेशनल स्किल्स के आधार पर पिछड़े क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण पर शोध किया जाएगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की ओर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना के लिए विस्तृत कार्ययोजना शासन को भेजी गई थी। उक्त प्रस्ताव का परीक्षण शासन से गठित एक्सपर्ट के पैनल से कराया गया था। पैनल की संस्तुतियों के आधार पर यह स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत, जनपद में वोकेशनल स्किल्स के आधार पर पिछड़े क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण पर शोध किया जाएगा। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 5.75 लाख की धनराशि भी दी गई है। समाज शास्त्र विभाग के डॉ. अनिल कुमार को इसका कोआर्डिनेटर बनाया गया है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश वर्मा ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य विश्वविद्यालयों में विभिन्न विभागों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित कर रिसर्च को बढ़ावा देना है। शोध के परिणामों का लाभ आम लोगों को मिलेगा। जेएनसीयू के कुल सचिव डॉ. एसएल पाल ने बताया कि शासन का आदेश मिल गया है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed