फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Approach route of ROB sunken by rain

बारिश से धंसा आरओबी का एप्रोच मार्ग

Fri, 05 Jun 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Approach route of ROB sunken by rain
बारिश के चलते के धंसा ओवरब्रीज का एप्रोच मार्ग। - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के सिटी हॉस्पिटल जगदीशपुर के समीप ओवर ब्रिज के पास सड़क धंस गई। जिससे पुल से आने जाने वालो के लिए खतरा बढ़ गया है। बता दे कि एक बार पहले भी पुल के पास सड़क धस गई थी। जिसे पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड) द्वारा काफी हो-होल्ला करने के बाद भरवाया गया था, लेकिन गुरुवार की रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़क का करीब आधा धस गया है।
विज्ञापन

बता दे कि नगर के चित्तू पांडेय चौराहे के समीप लग रहे जाम के मद्देनजर पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर के अथक प्रयास से नगर के कचहरी से लेकर जगदीशपुर तक पक्का पुल का निर्माण किया गया था, जो आज तक चल रहा है। लेकिन संबंधित विभाग के उदासीनता के कारण पुल जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा जगदीशपुर स्थित सिटी हास्पीटल के समीप पूरब दिशा में सड़क धस गया था। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी आते जाते थे, लेकिन उनका इन पर ध्यान नहीं पड़ता था। जब गड्ढे में कुछ लोग गिर कर घायल हो गए तो मोहल्ले के लोगों ने हो-होल्ला किया। जिसके बाद संबंधित विभाग के ठेकेेदार ने आनन फानन में एक-दो ट्राली मिट्टी व ईट का टुकड़ा गिराकर कोरम पूरा कर दिया। जिसका नतीजा रहा कि गुरुवार की रात 12 बजे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ओवर ब्रिज के सड़क का आधा एक बार फिर धस गया। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने धसी सड़क के पास लाल रंग का झंडा लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed