फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Apply calling system in OPD

Ballia News: ओपीडी में लागू करें काॅलिंग सिस्टम

Sat, 20 May 2023 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Apply calling system in OPD
बलिया। जिला महिला चिकित्सालय का संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. ओमप्रकाश तिवारी ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने डा. संगम सिंह से ओपीडी में काॅलिंग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी वार्ड, लेबर रूम, सर्जिकल वार्ड आदि की जानकारी हासिल की। इस दौरान 16 बेड पर बच्चे भर्ती रहे। एडी ने ओपीडी वार्ड में जाकर मरीजों से सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने जननी सुरक्षा और अन्य योजनाओं के बारे पूछताछ की। मरीज सोनिया पांडेय ने बताया कि तीन दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। एसएनसीयू में शिशुरोग विशेषज्ञ डा. रजनीकांत से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


आयुष्मान मित्र कल्पना पांडेय को निर्देश दिया कि लाभार्थियों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए और लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाए।
जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान एडी ने इमरजेंसी में एक साथ बैठे दो चिकित्सकों को अलग-अलग बैठाने का निर्देश दिया। इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। अल्ट्रासाउंड पर मरीजों की भीड़ देख रजिस्ट्रेशन के अनुसार जांच को कहा। पर्ची काउंटर, पैथालाजी और परिसर में कैमरा लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ डा. जयंत कुमार, सीएमएस डा. दिवाकर सिंह व सीएमएस डा. सुमिता सिन्हा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed