फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Applications are being returned without investigation

नहीं लग पा रही ई डिस्ट्रिक्ट सेवा में मनमानी पर लगाम

Tue, 09 Jun 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Applications are being returned without investigation
बलिया। जिले की तहसीलों में ई डिस्ट्रिक्ट सेवा के तहत प्रमाण पत्रों के लिए आए आवेदन को लंबित रखने और बिना जांच किए आवेदनों को लौटाने की शिकायतें आई हैं। जबकि बिचौलियों के जरिये आए आवेदनों को 2 से 3 दिनों में निस्तारित कर दिया जा है।
विज्ञापन

2012 में सरकार ने आठ विभागों की 26 सेवाओं को ऑनलाइन करते हुए ग्रामीणों को घर बैठे सुविधाएं देने की व्यवस्था की। छह साल पहले जिले को ई-डिस्ट्रिक्ट योजना में शामिल कर लिया गया और सभी सेवाओं को इसी के माध्यम से देने की व्यवस्था की गई। ई-डिस्ट्रिक्ट में प्रावधान किया गया कि किसी भी आवेदन को अधिकतम एक सप्ताह के अंदर और विशेष परिस्थितयों में जांच करने की दशा में अधिकतम 15 दिनों में निस्तारित कर दिए जाएं, लेकिन यह नियम केवल कागजों तक ही सीमित रह गए और तहसीलों में आवेदनों के निस्तारण में मनमानी बदस्तूर जारी है। प्रमाण पत्रों के आवेदन लटकाए जा रहे हैं। सदर तहसील के सोहांव निवासी निशा ने 14 मई को आय, जाति व निवास के लिए आवेदन किया जिसकी जांच के लिए लेखपाल को भेजा गया लेकिन 22 दिनों तक लंबित रखने के बाद लेखपाल ने आवेदन बिना किसी कार्रवाई के ही तहसीलदार को वापस कर दिया। इसी तरह इसी गांव की अनु ने 20 मई को आय, जाति निवास के लिए आवेदन किया लेकिन आज भी यह आवेदन लेखपाल के यहां लंबित है। यह तो महज बानगी भर है, यह खेल तहसीलों में धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन

-
बिना जांच व कार्रवाई किए आवेदनों को लौटाने का प्रावधान नहीं है। निर्धारित समय से अधिक दिनों तक आवेदनों को लंबित रखने व बिना कार्रवाई के वापस करने के मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- अन्नपूर्णा गर्ग, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed