{"_id":"1ab297a404cc3272869c630ba86d04ef","slug":"any-children-left-the-protective-circle-broken-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो अभियान के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से जन जागरूकता रैली निकाली गयी। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली टीडी कॉलेज, रोडवेज, चित्तू पांडेय चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां सभा की गई।
सभा को संबोधित करते हुए सीएमओ ने उपस्थितजनों से व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। कहा कि अगर एक भी बच्चा छूटा तो सुरक्षा चक्र टूटा। इसलिए शत प्रतिशत शिशुओं को पोलियो की खुराक नजदीकी बूथ ले जाकर अवश्य पिलाएं। इसके लिए विभागीय कर्मियों के अलावा बूथ टीमें लगाई गई हैं।
कहा कि कर्मचारियों की मेहनत तथा आमजन की जागरूकता अति आवश्यक है। हम सब अपने पड़ोस में भी यह देख लें कि कोई बच्चा खुराक पीने से छूटा तो नहीं है। इस दौरान सीएमएस डा. पीएन नाडर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।