{"_id":"684731bfa275be719d094ae6","slug":"anti-erosion-work-accelerated-after-warning-from-villagers-ballia-news-c-190-1-bal1001-141597-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ग्रामीणों की चेतावनी के बाद कटानरोधी कार्य में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ग्रामीणों की चेतावनी के बाद कटानरोधी कार्य में तेजी
विज्ञापन
बैरिया। आंदोलन के दूसरे दिन शिवाल में काटनरोधी कार्य में तेजी आई है। सोमवार को अवर अभियंता रजनीकांत राय ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने की चेतावनी दी।
शिवाल गांव में सरजू नदी में हो रहे कटान को रोकने के लिए बाढ़ विभाग द्वारा काटन रोधी कार्य किया जा रहा है। धीमी गति से हो रहे कार्य व कई बार काम बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को धरना प्रदर्शन किया था। साथ ही मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की गुहार लगाई थी। साथ ही जिला प्रशासन को कार्य में तेजी लाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। परिणाम स्वरूप सोमवार को कटानरोधी कार्यों में तेजी देखने को मिली। अवर अभियंता रजनीकांत राय ने बताया कि कुल 30 मजदूर काम कर रहे हैं। जाली का वर्क, पार्कोपाइन लाइनिंग, और जिओ बैग फिलिंग और लाइनिंग का कार्य किया जा रहा है। इस बाबत अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र ने बताया कि 30 जून तक काम पूरा हो जाएगा।