फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Another video viral in JE trader controversy

जेई व्यापारी विवाद में एक और वीडियो वायरल

Thu, 15 Sep 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Another video viral in JE trader controversy
सराफा व्यवसायी और विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता के बीच हुई मारपीट के मामले में एक और वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में अवर अभियंता व्यापारी पर हमला कर रहे हैं। दूसरे वीडियो के सामने आने के बाद व्यापारी नेताओं लामबंद होकर अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बाजार के सराफा व्यवसायी अमरेन्द्र बाबू और विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता के बीच 12 सितंबर को बकाया बिजली बिल के लिए विवाद हुआ था। इसका वीडियो वायरल करते हुए अवर अभियंता ने व्यापारी पर बंदूक तानने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। व्यापारी का असलहा भी जब्त कर लिया गया था। व्यापारियों ने जेई पर एडिट कर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। कहा कि एडिट वीडियो के आधार पर ही जिलाधिकारी ने कारोबारी का शस्त्र निरस्तीकरण का आदेश दिया था। अब 14 सितम्बर की रात से विवाद का नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अवर अभियंता सराफा व्यवसायी पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नया वीडियो आने के बाद अवर अभियंता के खिलाफ व्यापारी संगठन और आम लोग लामबंद हो रहे हैं। अधिकारियों से अवर अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व स्थानांतरण की मांग की है।
विज्ञापन

स्वर्णकार संघ ने की जेई को निलंबित करने की मांग
स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक नगर के लक्ष्मी मार्केट स्थित एक निजी दुकान पर बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। जिसमें नगरा के स्वर्ण कारोबारी अमरेंद्र बाबू उर्फ बबलू के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा किए दुर्व्यवहार के पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के महामंत्री संजीव वर्मा ने कहा कि अमरेंद्र बाबू उर्फ बब्लू के साथ बिजली विभाग के जेई एवं उनके सहयोगी गुर्गों ने अपनी काली करतूत छिपाने के लिए आधी वीडियो वायरल कर व्यापारी को बदनाम करने की साजिश रची है। साथ ही पुलिस प्रशासन और समाज में सहानुभूति लेकर एकतरफा एफआईआर की कार्यवाही करवाने का कार्य किया जा सरासर गलत और निंदनीय है। पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग किया है कि पूरा वीडियो देखकर असंबंधित विषय को अविलंब जांच कर जेई एवं उनके गुर्गोु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने तथा निलंबन करने की मांग की। बैठक में महेश सर्राफ, गुड्डू सोनी, बबुआ, राजेंद्र, काशीनाथ, दीपू वर्मा, धन्नू वर्मा, राजू सोनी, दयाशंकर, सुधीर वर्मा, संतोष व टुनटुन सर्राफ व विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed