{"_id":"687e9e4a8b6b6981100e3943","slug":"another-kanwariya-injured-in-the-accident-in-mokama-dies-ballia-news-c-190-1-bal1001-144536-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मोकामा में हुए हादसे में घायल एक और कांवड़िये की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मोकामा में हुए हादसे में घायल एक और कांवड़िये की माैत
विज्ञापन
नरहीं। थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव से शनिवार को बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए निकले कांवड़ियों की पिकअप बिहार के मोकामा में शनिवार की रात ट्रेलर से टकरा गई थी। हादसे में घायल एक और कांवड़िये मुंघुन राजभर ने पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी हादसे में घायल उनकी पत्नी रेखा की मौत हो गई है। हादसे में मृतकों की संख्या तीन पहुंच गई है।
तेतारपुर गांव के प्रधान बृजनारायण राजभर ने बताया कि मनोकामना पूर्ण होने पर रेखा ने बेटे राधेश्याम के लिए सावन में देवघर जाकर जलाभिषेक एवं पूजन के लिए मन्नत मांगी थी। रेखा अपने पति मुंघुन राजभर के साथ बाबा धाम जा रही थीं। पिकअप फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। रविवार को रेखा का अंतिम संस्कार किया गया।
हादसे में मृत हरेंद्र राजभर का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। उधर, शाम तक मुंघुन राजभर का शव घर नहीं पहुंचा था। मुंघुन की दो बेटियों में मल्लरी, संगीता की शादी हो चुकी है। बड़े पुत्र डब्ल्यू राजभर की शादी हो चुकी है। राधेश्याम अविवाहित है।