{"_id":"5f3569de8ebc3eabed24c245","slug":"another-death-from-corona-138-new-people-found-infected-ballia-news-vns5413372153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक और मौत, 138 नए लोग पाए गए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक और मौत, 138 नए लोग पाए गए संक्रमित
विज्ञापन
सोहांव ब्लाक परिसर को सैनिटाइज करता सफाईकर्मी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में 138 लोग नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2755 हो गई है।
उन्होंने बताया कि इसमें पहले से भर्ती 2617 में से 1575 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 1154 है। बताया कि बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत होने की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य टीम सभी मरीजों को होम क्वारंटीन, एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने में जुटी है।
नरही: विकासखंड सोहॉव के ब्लॉक मुख्यालय में आठ कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय को सैनिटाइज किया गया। खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि आठ कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाए गये हैं। उधर, सीएचसी नरही के चिकित्सा अधीक्षक डा. साकेत बिहारी राय ने बताया कि कोरंटाडीह डांकबंगले में रह रहे एक जज के परिवार के चार सदस्यों का सैंपल स्वास्थ्य टीम ने लिया है।
विज्ञापन
55 वर्ष के कर्मचारी भी कर रहे ड्यूटी
घोघा। बांसडीह क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनाबाद के चार स्वास्थ्यकर्मियों के बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों में भय है। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो रहे हैं। इसके बावजूद हम महामारी को रोकने में पूरे मनोयोग से लगे हैं। कहा कि गाइडलाइन के अनुसार 55 से अधिक उम्र के लोगों को ड्यूटी ना लगाने का आदेश है। फिर भी हम लोग इस वातावरण में इस उम्र में भयभीत होते हुए काम कर रहे हैं।