फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Another case of moneylender act filed against Poona Singh

Ballia News: पूना सिंह पर साहूकारी एक्ट का एक और मुकदमा दर्ज, कसा शिंकजा

Thu, 02 Mar 2023 11:19 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Thu, 02 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Another case of moneylender act filed against Poona Singh
बलिया। असलहा व्यापारी आत्महत्या मामले में नामजद देवनारायण सिंह पूना की मुश्किले कम होने का नाम नही ले रही है। जगदीशपुर निवासी विजेन्द्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने पूना सिंह पर साहूकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विजेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि देवनारायण पूना 1.60 लाख रुपये का कर्ज दिया था। उसके बदले में सादे स्टांप पर हस्ताक्षर बनाने के बाद ब्याज वसूलता था। मूलधन से ज्यादा पैसा लौटाने के वावजूद वह आए दिन प्रताड़ित करने लगा। पिता को जबरदस्ती उठाकर कई दिनों तक मारपीट करने के बाद कुछ अधिकारियों से मिलीभगत कर मकान रजिस्ट्री करवा लिया।
विज्ञापन

इसका मुकदमा पूर्व में दर्ज है। विजेन्द्र ने कहा कि उसके बावजूद पूना सिंह द्वारा आए दिन पैसा वापस करने के नाम पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इनके प्रताड़न से पूरा परिवार परेशान है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच हो रही है। पिछले डेढ़ माह के अंदर पूना सिंह पर अपहरण व साहूकारी एक्ट के तहत तीन चार मामले कोतवाली में दर्ज हो चुके है। पुलिस का शिंकजा कसता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूना सिंह गन व्यापारी नंदलाह आत्महत्या मामले में जेन में बंद है। उनके साथ अन्य 11 लोग बंद है। पुलिस सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद गैंगेस्टर की कार्रवाई की प्रकिया शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed