फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Annual Exams for Council Schools Begin Today; BSA Issues Guidelines

Ballia News: परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश

Sun, 15 Mar 2026 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Annual Exams for Council Schools Begin Today; BSA Issues Guidelines
बलिया। परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8 वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से 20 मार्च तक कराई जाएगी। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिया हैं। कहा कि पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ परीक्षा कराई जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। बीएसए ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चलेगी। कक्षा एक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा 2 से 5वीं तक की परीक्षा लिखित और मौखिक दोनों माध्यम से होगी। वहीं, कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्रों की परीक्षा केवल लिखित होगी। इसके लिए प्रश्नपत्र तैयार कराने से लेकर स्कूलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला स्तर पर तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed