{"_id":"67c5ffdb219adc248c096835","slug":"animals-will-get-treatment-building-will-be-built-with-rs-180-crore-ballia-news-c-190-1-ana1001-134789-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पशुओं को मिलेगा इलाज 1.80 करोड़ से बनेगा भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पशुओं को मिलेगा इलाज 1.80 करोड़ से बनेगा भवन
विज्ञापन
बलिया। जिला पशु अस्पताल का भवन जर्जर हो गया है। उसकी जगह पर 1.80 करोड़ में दो मंजिला अस्पताल भवन बनेगा। यहां पर पशुओं के इलाज की सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी।
नए अस्पताल भवन में 10 टेबल की ओपीडी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, पशुओं का छोटा ऑपरेशन करने के लिए माइनर ओटी होगी।
वहीं, प्रथम तल पर प्रशिक्षण कक्ष व सेंटर स्टोर होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा दिया गया है। वहीं, वुलेज भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
शहर के बनकटा मोहल्ला में स्थित जिला पशु अस्पताल में रोज ओपीडी 30 से 40 पशुओं की है। अस्पताल भवन कई दशक पुराना होने के कारण जर्जर हो गया है।
जिला पशु अस्पताल सदर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसडी द्विवेदी ने बताया कि दो मंजिला पशु अस्पताल भवन बनाने के लिए पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से 1.80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उसे शासन में भेजा गया है, स्वीकृत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।