फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Animals less than capacity in large animal shelters, overflow of animals in roads and fields

Ballia News: वृहद पशु आश्रय स्थलों में क्षमता से कम पशु, सड़क व खेतों में पशुओं की भरमार

Fri, 06 Jan 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Animals less than capacity in large animal shelters, overflow of animals in roads and fields
बलिया। जिले में छुट्टे पशुओं को पशु आश्रय स्थलों में संरक्षित करने में लापरवाही जारी है। छुट्टे पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं लेकिन इसको लेकर जिम्मेदार मौन हैं। सरकारी आंकड़ों में ही 491 पशु छुट्टे घूम रहे हैं। जबकि कई गौशालाओं में मानक से कम पशु संरक्षित हैं। इस पर हर महीने लाखों का बजट भी खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में प्रदेश सरकार ने छुट्टा मवेशियों को रखने के लिए पशु आश्रय स्थल बनाने की कवायद शुरू की थी। हालांकि शुरुआती दौर में अस्थायी केंद्र खोलकर उसमें छुट्टा मवेशियों को रखा जाने लगा। जनपद में अलग-अलग वर्षों में दो वृहद पशु आश्रय स्थल संचालित हैं जबकि एक वृहद पशु आश्रय स्थल निर्माणाधीन है। इसके अलावा, छुट्टे मवेशियों को पकड़ कर रखने के लिए जिले में 26 अस्थाई पशु आश्रय स्थल बनाए हैं।
विज्ञापन

इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के 16 ब्लॉकों में एक-एक व नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में कुल एक-एक हैं। समय-समय पर शासन की ओर से अभियान चलाकर छुट्टे पशुओं को पशु आश्रय स्थलों में रखने का निर्देश दिया जाता है। इसके बावजूद सड़क से लेकर खेतों तक छुट्टे पशु चक्रमण करते मिल जाएंगे। सबसे अधिक छुट्टे पशुओं से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3419 छुट्टे पशु किए गए हैं संरक्षित
जिले के पशु आश्रय स्थलों में कुल 2928 पशुओं को संरक्षित किया गया है। इसके अलावा सहभागिता योजना के तहत 407 पशु संरक्षित हैं। इन पशुओं के चारे आदि का इंतजाम प्रशासन की ओर से किया जाता है।

पूर्व के सापेक्ष छुट्टे पशुओं की संख्या सड़कों पर कम हुई है। समय-समय पर छुट्टे पशुओं को पकड़ कर पशु आश्रय स्थलों में रखने का कार्य किया जाता है। इस बाबत संबंधितों को निर्देश भी दिया गया है। - डॉ ओमप्रकाश सोनकर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed