{"_id":"65b78e0282fb9c7a100c98a8","slug":"animal-smugglers-crush-policeman-with-bolero-death-in-ballia-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में बदमाशों का दुस्साहस: चोरी कर भाग रहे बोलेरो सवार पशु तस्करों ने सिपाही को कुचला, मौत से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बदमाशों का दुस्साहस: चोरी कर भाग रहे बोलेरो सवार पशु तस्करों ने सिपाही को कुचला, मौत से मचा हड़कंप
Mon, 29 Jan 2024 05:07 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 29 Jan 2024 05:07 PM IST
सार
कौशांबी में तैनात बलिया के अवनीश कुमार दुबे को पशु तस्करों ने उस समय बोलेरो से कुचल दिया जब चोरी कर भाग रहे बदमाशों की घेराबंदी कर रहे थे। घटना को लेकर पुलिस महकमे व सिपाही के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के उभांव थाना के बेल्थरा रोड निवासी अवनीश कुमार दुबे (26) कौशांबी में सिपाही पद पर तैनात थे। रविवार की देर रात बकरा चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात अविनाश दुबे को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन कौशांबी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
उभांव थाना क्षेत्र के मधुबन ढाला निवासी अवनीश दुबे वर्ष 2018 बैच के सिपाही थे। अवनीश कुमार दुबे की तैनाती सराय अकिल के तिल्हापुर चौकी में थी। पुरखास गांव के मजरा बजहा के धीरेंद्र सिंह के घर से तीन बकरे चोरी हो गए थे। चोर बोलेरो से बकरा चोरी करने आए थे। चोरी की जानकारी होने पर धीरेंद्र ने डायल-112 पर मामले की जानकारी दी। डायल-112 के सिपाहियों ने मामले से तिल्हापुर चौकी को अवगत कराया।
विज्ञापन
सिपाही अवनीश कुमार दुबे और अभिषेक गुप्ता पुरखास चौराहे पर गश्त पर थे। सूचना मिलने के बाद दोनों सिपाहियों ने बोलेरो में बकरा लेकर भाग रहे बदमाशों का बाइक से पीछा किया।
विज्ञापन
सराय अकिल पहुंचने पर बदमाश बोलेरो को करन चौराहे की ओर लेकर भागे, लेकिन करन चौराहे पर पुलिस की बैरिकेडिंग देखकर बदमाश अपना वाहन मोड़कर दोबारा बेनीराम कटरा की ओर भागने लगे। पीछा कर रहे सिपाही अवनीश और अभिषेक पटेल चौराहे पर पहुंचकर वहां रखी बैरीकेड को सड़क पर लगाने लगे। उसी दौरान बोलेरो सवार बकरा चोर सिपाही को कुचल कर भाग निकले।
इसमें अवनीश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ में मौजूद सिपाही अभिषेक ने घटना की सूचना थाने पर दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने गंभीर रूप से घायल अवनीश को संजीवनी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्रयागराज ले जाने की सलाह दी। प्रयागराज पहुंचने पर डॉक्टरों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही पैतृक गांव में लगते ही मातम छा गया। स्वजन कौशांबी के लिए रवाना हो गए।