फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Animal shelters will be equipped with CCTV cameras, monitoring will be done from the headquarters

Ballia News: सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे पशु आश्रय केंद्र, मुख्यालय से होगी निगरानी

Fri, 25 Jul 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Animal shelters will be equipped with CCTV cameras, monitoring will be done from the headquarters
बलिया। पशु आश्रय केंद्र पर पशुओं की देखरेख में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए अब सभी पशु आश्रय केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। इसकी निगरानी जिला मुख्यालय से की जाएगी। इसके लिए डीएम एमपी सिंह ने सख्त निर्देश दिया है। सीसीटीवी कैमरे लगने से पशुओं की चारा आदि के साथ ही पशु चिकित्सकों के आने व जाने का समय भी फिक्स किया जाएगा, जिससे पशुओं में किसी तरह की बीमारी न फैले।
विज्ञापन

जिले में 28 पशु आश्रय केंद्र हैं। इनमे से 2 वृहद पशु आश्रय केंद्र हैं। इन आश्रय स्थलों में लगभग 3,200 छुट्टा पशु रखे गए हैं। पशु आश्रय स्थलों में पशुओं के चारे और रख-रखाव पर हर महीने लगभग 20 लाख रुपये खर्च होते हैं। इसके बाद भी अभी बड़ी संख्या में पशु सड़क व खेतों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहे हैं। जिलास्तरीय बैठक में डीएम ने पशु आश्रय की अव्यवस्था को दूर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया था। इसमें सभी पशु चिकित्साधिकारियों के मोबाइल जोड़ने का निर्देश दिया है। जिससे जिला मुख्यालय से पशु आश्रय की व्यवस्था पर नजर रखी जा सके। इसके लिए जिला मुख्यालय पर कर्मचारी भी लगाए जाएगा। सीवीओ डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि पशु आश्रय केंद्रों को सीसीटीवी से लैंस किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed