फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Angry at not getting a scholarship student

छात्रवृत्ति न मिलने से छात्र नाराज

Fri, 15 May 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 15 May 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
Angry at not getting a scholarship student
कसबा स्थित मथुरा पीजी कालेज के छात्रनेताओं ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर कालेज के मुख्य गेट के सामने शुक्रवार को समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका। इस दौरान छात्रों ने विभागीय अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पुतला दहन के बाद कालेज परिसर में बैठक में इस प्रकरण के लिए सीधे तौर पर प्रदेश सरकार और विभागीय अफसरों को दोषी ठहराया।

  कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि सपा सरकार में पूरा मशीनरी ही बेलगाम हो चुकी है। अधिकारी वर्ग के लोग छात्रों की दी जाने वाली छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति को ही हजम करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


कालेज के महामंत्री राजमंगल यादव ने कहा कि छात्रों के हक पर डाका डालने वालों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि सरकार अगर छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं दिलाती है तो जल्द ही सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर नागेंद्र विक्रम सिंह, आकाशदीप, धनंजय सिंह, राजेश यादव, आशीष कुमार, दीपक सिंह, गोलू, गुड्डू यादव, रविशंकर तिवारी, विवेक सिंह, अजीत कुमार, अभिषेक, भोला, अनुराग, मान, नित्यानंद आदि रहे। अध्यक्षता अनूप कुमार और संचालन बिट्टू तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed