फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Angry at auto sealing, including family reached self-immolation

पत्नी, बच्चों संग डीएम कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचा पीड़ित

Fri, 28 Feb 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Angry at auto sealing, including family reached self-immolation
कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने के लिए पहुंचा परिवार। - फोटो : BALLIA
बलिया। सुखपुरा थाने में तैनात एक एसआई की ओर से आटोरिक्शा सीज करने के बाद आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा करनई निवासी विश्वकर्मा पासी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने पहुंचा। इस दौरान एलआईयू कर्मियों ने आत्मदाह से पहले सभी को पकड़ लिया। पीड़ित ने एसआई पर बेवजह आटो सीज करने का आरोप लगाया और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने बैंक से लोन लेकर परिवार के जीविकोपार्जन के लिए आटो लिया था। प्रतिदिन की भांति वह 19 अक्तूबर 2019 को गड़वार तिराहे पर आटो के साथ मौजूद था। जहां गांव का एक व्यक्ति दो दोस्तों के साथ पहुंचा और हमें मारने पीटने लगा। इसके बाद मेरी आटो लेकर फरार हो गया। इसकी तहरीर देने के लिए वह सुखपुरा थाने गया, जहां से बताया कि मामला कोतवाली का है, वहां तहरीर दीजिए। वहां से कोतवाली ने सुखपुरा थाने को पत्रक भेजा। जिसके बाद सुुखपुरा थाने में तैनात एसआई ने मेरी आटो और अभियुक्तों को पकड़ थाने लाये। जहां मुझे भी बुलाया गया। इसके बाद इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अंदर बुलाकर बात की और उसे सुबह आटो ले जाने की बात कहकर भगा दिया और आरोपी को छोड़ दिया। जब वह आटो लेने पहुंचा तो एसआई ने यह कहकर भगा दिया कि तुम्हारी गाड़ी का चालान हो गया है अदालत से जाकर छुड़वा लो। इसके बाद पता चला कि मेरी गाड़ी को सीज कर दी गई है। इससे परिवार भूखमरी के कगार पर आ गया है। बताया कि हर जगह न्याय के लिए दौड़ा, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। मजबूर होकर ऐसा निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed