फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anger among Hindu organizations against the demolition of the temple

Ballia News: मंदिर तोड़ने के विरोध में हिंदूवादी संगठनों में गुस्सा

Sat, 31 May 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Anger among Hindu organizations against the demolition of the temple
सिकंदरपुर। कस्बे के किला के पोखरा और अद्भुत नाथ मंदिर के समीप स्थित चबूतरे पर बने शनि मंदिर को प्रशासन ने बृहस्पतिवार की दोपहर के समय ढहवा दिया। इसको लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। कस्बेवासियों ने कार्रवाई को पक्षपात पूर्ण बताते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में अद्भुतनाथ मंदिर के संरक्षक मनोज मोदनवाल ने बताया कि मंदिर के बगल में चबूतरा है। यहां सैकड़ों वर्ष पुराना पीपल का पेड़ था। गत वर्ष पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे ही ब्रह्मस्थान भी था। उसी के बगल में शनि मंदिर का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा होनी थी। बगल में संस्कृत विद्यालय चलता है। प्रबंधक विपिन गुप्ता ने इस पर आपत्ति जताई थी। चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने गत दिनों प्रबंधक से स्थगन आदेश लाने की बात कह कर 15 दिन का समय दिया। और कार्य को रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीना बीतने के बाद भी प्रबंधक कोई आदेश नहीं ला सके। बृहस्पतिवार की दोपहर के समय बिना किसी आदेश के उपजिलाधिकारी सुनील कुमार अधीनस्थ कर्मचारी व पुलिस के साथ मौके पर पहुंते।

निर्माणाधीन मंदिर को तोड़ दिया। आरोप लगाया कि जबरदस्ती मुझसे लिखवाया गया। मेरी दुकान पर नगर पंचायत से नोटिस जारी किया गया । फूड विभाग से सैंपलिंग कराई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी ने भी शनि मंदिर तोड़े जाने को लेकर प्रशासन की निंदा की है। कहा कि मंदिर निर्माण नहीं किया जाता है तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed