फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anganwadi workers raised voice

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज

Wed, 28 Jan 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 28 Jan 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers raised voice
जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उप्र राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला इकाई के बैनर तले धरना-प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने विभाग में भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का आरोप लगाया। मांगों को न पूरा किए जाने को लेकर शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंत में 12 सूत्रीय मांगों का पत्रक डीएम को सौंपा।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक बलवंत कुमार सिंह ने कहा कि बाल विकास परियोजना में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार फै ल गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का शोषण और उत्पीड़न किया जाता है। निजात के लिए कई बार मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में रोष व्याप्त है। चेताया कि अगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मांगपत्र को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


 संघ के सचिव वंश बहादुर यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाआें से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के टीकाकरण, बीएलओ आदि जैसे कार्यक्रमाें में कार्य कराया जाता है। लेकिन मानदेय के नाम पर प्रतिदिन 100 रुपये भी नहीं पड़ रहा है। जबकि एक मनरेगा मजदूर की मजदूरी भी लगभग 180 रुपये है। रात-दिन कार्य करने वाली इन कार्यकर्ताआें और सहायिकाओं की मानदेय बदतर है। मांग किया कि कार्यकर्ताआें और सहायिकाओं का मानदेय 15 हजार रुपये किया जाए। चेताया कि अगर मांगाें को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उषा सिंह, अविनाश उपाध्याय, अजय सिंह, अजय चौबे,  दिग्विजय सिंह, विनोद सिंह समेत सैकड़ाें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं मौजूद रहीं। संचालन मोहन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed