फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ancient brick structure found during pond excavation, may be from Kushan period

Ballia News: तालाब की खोदाई में मिला प्राचीन ईंटों का ढांचा, कुषाण कालीन हो सकता है

Tue, 02 Jun 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ancient brick structure found during pond excavation, may be from Kushan period
बांसडीह। तहसील क्षेत्र के बंकवा गांव में तालाब की खोदाई के दौरान पक्की ईंटों से निर्मित एक प्राचीन संरचना मिली है। कुछ स्थानीय इतिहासकारों और पुरातत्व विशेषज्ञों का मानना है कि यह अवशेष कुषाण कालीन हो सकता है। बंकवा गांव के नरला मौजा में स्थानीय निवासी देवानंद सिंह और राजकुमार सिंह अपने खेत में तालाब के लिए खोदाई करा रहे थे। इस दौरान तालाब के दक्षिण-पश्चिमी किनारे पर करीब 60 फुट लंबी पक्की ईंटों से निर्मित दीवारनुमा संरचना उभरकर सामने आई। इसकी सूचना मिलने पर गांव के प्रणेश सिंह, जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे। स्थानीय पुरातत्व एवं इतिहास विशेषज्ञों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे प्राचीन इतिहास के जानकार डॉ. अमृत आनंद और मणिबहादुर सिंह ने स्थल का निरीक्षण किया। डॉ. अमृत आनंद ने बताया कि प्रारंभिक अध्ययन में यह संरचना स्तूपनुमा प्रतीत होती है। इसमें प्रयुक्त ईंटों का आकार और बनावट कुषाणकालीन निर्माण शैली से मेल खाता है। उन्होंने कहा कि इसकी वास्तविक और महत्व का पता वैज्ञानिक एवं पुरातात्विक जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इसी क्षेत्र में नरला का प्राचीन डीह भी स्थित है, जहां से समय-समय पर पुरातात्विक महत्व की वस्तुएं और अवशेष मिलते रहे हैं। इससे संभावना और प्रबल हो जाती है कि यह क्षेत्र अतीत में किसी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक या धार्मिक गतिविधि का केंद्र रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोज के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुरातत्व विभाग से मांग की है कि स्थल को संरक्षित करते हुए विशेषज्ञों की देखरेख में व्यापक स्तर पर खोदाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed