फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   An old man sleeping on a tubewell was murdered

Ballia News: ट्यूवबेल पर सो रहे वृद्ध की हत्या, धारदार हथियार से घटना को दिया गया अंजाम, पुलिस कर रही जांच

Tue, 20 May 2025 04:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 20 May 2025 04:30 PM IST
सार

बुजुर्ग की हत्या के बाद कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार हत्या को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
An old man sleeping on a tubewell was murdered
हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फेफना थाना के औंदी गांव में सोमवार की रात ट्यूवबेल पर सोए एक वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीओ उस्मान व थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


मामले की जांच पड़ताल की। फॉरेसिंक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। औंदी गांव में निवासी रामविलास सिंह 72 वर्ष रोज की भांति रात में ट्यूवबेल पर सोने चले गए। रात में अज्ञात हमलावरों ने हमला कर उनकी हत्या कर दी। सुबह काफी देर होने के बाद भी घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें खोजने निकले।
विज्ञापन


उसी दौरान बकरी चराने वाले एक व्यक्ति ने घर पहुंचकर खून से लथपथ शव ट्यूवबेल पर होने की जानकारी दी। यह सुन परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे, उनकी हालत देख दहाड़ मार कर चिल्लाने लगे। ट्यूवबेल के बाहर चौकी पर खून से लथपथ उनका शव पड़ा था। हत्यारों ने सीने पर व बांह पर कई वार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी खबर लगते ही गांव में खलबली मच गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल में जुट गए। परिजनों की तहरीर पर आगे की जांच में जुट गई। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि वृद्ध की हत्या की सूचना पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed