फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ambulance driver beats up female security guard

Ballia News: एंबुलेंस चालक ने महिला सुरक्षाकर्मी को पीटा

Sun, 30 Jun 2024 04:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Ambulance driver beats up female security guard
बलिया। जिला अस्पताल में शनिवार को इमरजेंसी के सामने ड्यूटी पर तैनात निजी महिला सुरक्षाकर्मी को एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने छेड़खानी की शिकायत करने पर पीट दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस पहंुची तो आरोपी भाग गया। घटना को लेकर सुरक्षाकर्मियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

अस्पताल में 11 जून को इमरजेंसी कक्ष के हाल में बैठी महिला सुरक्षाकर्मी से निजी एंबुलेंस चालक ने छेड़खानी की थी। विरोध करने पर उल्टे गाली गलौज कर पिटाई कर दी थी। महिला सुरक्षाकर्मी ने चालक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की थी। अस्पताल में सीसी कैमरे लगने के बावजूद अस्पताल प्रशासन व पुलिस ने कुछ नहीं किया। राजनीतिक दबाव में मामले को दबा दिया। घटना के 18 दिन बाद छेड़खानी की शिकायत करने से आक्रोशित आरोपी इमरजेंसी के सामने से गुजर रही सुरक्षाकर्मी पर फब्तियां कसने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल व अन्य लोग मूकदर्शक बने रहे। सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर कोतवाली से पहुंचे जवानों को देख आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट की शिकायत दी है। प्रभारी कोतवाल गिरजेश सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षाकर्मी ने शिकायत दी है, आरोपी की खोजबीन की जा रही है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed