फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Amarjit becomes President and Dilroz General Secretary; they take the oath.

Ballia News: अमरजीत अध्यक्ष और दिलरोज बने महामंत्री, ली शपथ

Fri, 24 Jul 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Amarjit becomes President and Dilroz General Secretary; they take the oath.
बेल्थरारोड तहसील परिसर में आयोजित तहसील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन अति​थिगण।ज
बेल्थरारोड (बलिया)। बेल्थरारोड तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में हुआ। अमरजीत ने अध्यक्ष और दिलरोज ने महामंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन

समारोह में बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य अरुण त्रिपाठी की उपस्थिति में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामप्यारे सिंह तथा वरिष्ठ सदस्य परवेज कमाल पाशा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव और महामंत्री दिलरोज अहमद ने शपथ ग्रहण कर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के साथ ही नई कार्यकारिणी ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान 23 सदस्यीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अरुण त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की समाज और न्याय व्यवस्था के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। कार्यक्रम का संचालन मोइन खान ने किया। समारोह में एसडीएम शरद चौधरी, नायब तहसीलदार सुधांशु श्रीवास्तव, तत्कालीन अध्यक्ष शौकत अली, पूर्व अध्यक्ष सरफराज अहमद, अरुण श्रीवास्तव, दिनेश राजभर, विपिन यादव सहित जिले की विभिन्न तहसीलों के अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed