फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Alleging corruption, the members accused the chairman of grandson Abir-Gulal

भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर सभासदों ने चेयरमैन पर पोता अबीर-गुलाल

Fri, 09 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Alleging corruption, the members accused the chairman of grandson Abir-Gulal
हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच करीब डेढ़ वर्ष बाद शुक्रवार को हुई नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक हंगामे के बीच बेनतीजा समाप्त हो गई। इस दौरान न तो नगर के विकास की रूपरेखा बनीं और न ही जलजमाव से जूझ रहे नगरवासियों के लिए कोई रोडमैप पेश किया गया। शुरुआत में ही सभासदों ने चेयरमैन अजय कुमार से अब तक हुए विकास कार्यों का ब्योरा मांगा, लेकिन चेयरमैन निरुत्तर रहे। इससे क्षुब्ध सभासदों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वार्ड-16 के सभासद विकास पांडेय लाला के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए चेयरमैन को अबीर-गुलाल पोत दिया। इसके बाद वह बैठक बीच में ही छोड़ कर बाहर चले गए। इसके बाद भी सभासदों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और वे चेयरमैन की गाड़ी के समक्ष आकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। कोतवाली पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

लंबे अरसे से बिना बोर्ड की बैठक के संचालित हो रही नगर पालिका के सभासदों ने जिलाअधिकारी से लगायत सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिख कर चेययरमैन और ईओ पर भ्रष्टाचार करने और बोर्ड की बैठक कराने की मांग की थी। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम संतलाल की मौजूदगी में नपा बोर्ड की बैठक कराने का निर्देश ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा को दिया गया था। इसके अनुपालन में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी, जो नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, शहर में जलजमाव और विकास कार्यों की चेयरमैन की ओर से अनेदेखी के मुद्दे पर सभासदों के हंगामे की भेंट चढ़ गई। कोरोना काल का हवाला देकर अब तक बोर्ड की बैठक से बचते आ रहे चेयरमैन अजय कुमार का शुक्रवार को जब सभासदों के सवालों से पाला पड़ा तो वे निरुत्तर हो गए। वार्ड 16 से सभासद विकास पांडेय लाला, वार्ड 11 से सभासद संजय यादव उर्फ लुत्ती, वार्ड नौ से सभासद हरिशंकर राय और वार्ड 02 की सभासद संगीता देवी ने अब तक नगर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लेकर सवाल दागा तो चेयरमैन ने मौन साध लिया। हालांकि ईओ ने उत्तर देने का प्रयास किया तो सभासद बिफर गए। सभासदों का आरोप था कि चेयरमैन ने कागजों में नगर का विकास कार्य कराया है। धरातल पर विकास कार्य कही दिख नहीं रहा है। आलम यह कि नगर के सभी नाले जाम है और मोहल्लों में पानी भरा है। संवेदनहीन चेयरमैन को इससे कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान सभासद ददन यादव, हरिशंकर राय, विकास पांडेय लाला, सुमित मिश्रा गोलू, लूत्ती यादव, अमित दूबे, संगीता देवी, पूनम देवी, बबीता देवी, मंगल देव चौबे के अलावा शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा दल बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, पोता गुलाला
बोर्ड की बैठक में वार्ड के सभासद विकास पांडेय लाला ने चेयरमैन पर जलनिकासी की समस्या को लेकर कोताही बरतने और नाला निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि मेरे घर में अंदर तक पानी घुस गया, लेकिन चेयरमैन द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया। तब आम जन क्या हाल होगा। इसका सहज अदांजा लगाया जा सकता है। बैठक के दौरान ही लाला चेयरमैन पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए अबीर-गुलाल पोत दिया। इसके बाद वहां हंगामा व्याप्त हो गया सभाबसदों के विरोध के बीच चेयरमैन सदन को छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा घटनाक्रम ईओ द्वारा प्रायोजित था। ईओ ने सभासदों को उसका कर बोर्ड की बैठक में पहले हंगामा कराया और बाद में मेरे ऊपर गुलाल पोतवाया। - अजय कुमार, चेयरमैन, नगरपालिका परिषद बलिया

ईओ का बयान.......
अपनी कमियों को छुपाने के लिए चेयरमैन अनर्गल आरोप लगा रहे है। हकीकत यह है कि डेढ़ साल बाद बोर्ड की बैठक बुलाने और विकास से जुड़े बुनियादी सवालों और जल जमाव की समस्या का माकूल जवाब नहीं मिलने से सभासद भड़क गए और चेयरमैन पर गुलाल पोत दिया।
दिनेश कुमार विश्वकर्मा, ईओ, नगर पालिका परिषद, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed